लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी चौथे वन-डे के दौरान मिताली राज ने कमाल कर दिया। 38 वर्षीय भारतीय कप्तान अब एकदिवसीय क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं
सीरीज में दूसरे अर्धशतक से चूकीं
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 50 रन बनाए थे। दूसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था। तीसरे वन-डे में 50 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुईं। हालिया मुकाबले में अच्छी लय में नजर आ रहीं थी, लेकिन 71 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गईं।