फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिताली राज-एकता बिष्ट का पवेलियन में डांस, कैमरे की नजर पड़ी तो शर्म से यूं छिपाया चेहरा

Tue, 31 Jul 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mithali and ekta
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन के मामले में पुरुष खिलाड़ियों से पीछे हैं और न ही मस्ती करने में। इसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों का एक डांस वीडिया काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है।  आईसीसी ने एक विडियो ट्वीट किया जिसमें महिला क्रिकेट की कुछ खिलाड़ी डांस करती दिखीं। यह महिला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महिला टीम की कप्तान मिताली राज और स्पिन गेंदबाज एकता बिष्ट हैं।

यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन आईसीसी ने इसे अब जाकर पोस्ट किया है। यह वीडियो 2017 में इंग्लैंड में हुए महिला विश्व कप का है। इस विडियो में एकता बिष्ट और टीम की कप्तान डांस करती नजर आ रही हैं। विडियो में मैच के प्रेशर से दूर दोनों बिल्कुल कूल होकर डांस करती नजर आईं।
विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ी अच्छे दोस्तों की तरह एक-दूसरे के डांस स्टेप्स फॉलो करती दिख रही थीं। उनका डांस देख पास में बैठी स्मृति भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। हालांकि जैसे ही कैमरे की नजर एकता और मिताली के डांस पर पड़ी दोनों का चेहरा शर्म से लाल हो गया और वे कैमरे से नजरे चुराती दिखाई दीं।
विज्ञापन


देखें वीडियो:
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें