क्वीन्सलैंड के लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट सीरीज में हैट्रिक अपने नाम की। शेफील्ड शील्ड के मुकाबले में स्वेपसन ने विक्टोरिया के खिलाफ दूसरे दिन ये उपलब्धि हासिल की। स्पिन गेंदबाज स्वेपसन ने तीनों विकेट एलबीडब्ल्यू से आउट किए। उन्होंने इस दौरान विल सुदरलैंड, जेम्स पैटिंसन और पीटर सीडल को अपना शिकार बनाया।