सिडनी में होने वाले तीसरे और निर्णायक टी-20 से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टीम में शामिल किया है। इस तेज गेंदबाज की ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम में करीब दो साल बाद वापसी हुई है।
29 साल पहले आज ही के दिन सचिन ने पाक को दिखाई थी आंख, 16 की उम्र में रचा था इतिहास
मिचेल स्टार्क को चोटिल बिली स्टेनलेक की जगह टीम में शामिल किया गया है। सितंबर 2016 में आखिरी टी-20 खेलने वाले स्टार्क फिटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं। स्टार्क अपनी तेज और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम के खिलाफ उनका खेल देखते ही बनता है।
मिताली राज की मैनेजर का कप्तान हरमनप्रीत पर गंभीर आरोप, बोलीं- वो तो झूठी हैं
इसके पहले स्टेनलेक एड़ी की चोट के चलते दूसरे टी-20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी जगह नाथन कूल्टर नाइल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी।
आखिरी टी-20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीमः
एरोन फिंच, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरेन्डॉर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जंपा, मिचेल स्टार्क।