फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवियों को लगा तगड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर

Wed, 14 Mar 2018 04:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के स्टार लेग स्पिनर मिचेल सैंटनर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह अगले 6-9 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। दरअसल, वह घूटने की चोट के कारण परेशान हैं। इसकी वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


मिचेल सैंटनर के ना खेलने का मलाल न्यूजीलैंड को जरूर रहेगा क्योंकि हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस सीरीज में कीवी टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

सैंटनर अगले महीने से शुरु होने वाली आईपीएल के 11वें सीजन में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम चेन्नई सुपर किंग के सदस्य हैं। वह पहली बार आईपीएल के सदस्य का हिस्सा  बने, लेकिन चोट की वजह से उनका खेला शायद ही मुमकिन हो सकता है।
विज्ञापन


stuff.co.nz से बातचीत में न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर सबको मिचेल की कमी खलेगी। वह टीम के बेहद ही चर्चीत खिलाड़ी हैं। वह खेल में कभी भी परिस्थितियों को बदलने का दम खम रखते हैं और अच्छे खेल खेलने के लिए जाने जाते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मिचेल क्रिकेट को तीनों फॉर्मेंटों में बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हम आने वाले सीरीज में उनको बहुत मिस करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें