आईपीएल 2017 में मिचेल मैक्कलेघन की गेंदों पर 74 बाउंड्री( चौके या छक्के) लगे। यह मौजूदा सीजन में किसी गेंदबाज की गेंदों की पर लगे चौकों-छक्कों की सबसे ज्यादा संख्या है।
विज्ञापन
आईपीएल 2017 में मिचेल मेक्कलेघन ने पावरप्ले में 10 वां विकेट पूरे किए। उन्होंने पुणे के खिलाफ राहुल त्रिपाठी को आउट किया। यह मौजूदा सत्र में पावरप्ले में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किए गए विकेटों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद दूसरे पायदान पर पंजाब के संदीप शर्मा हैं शर्मा ने पावरप्ले में 9 विकेट हासिल किए हैं।
मिचेल मैक्कलेघन ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन खर्च किए। यह आईपीएल 2017 में उनके साथ तीसरी बार हुआ है। यह संख्या इस सीजन में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
मुंबई के खिलाफ रहाणे का शानदार प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : IPL official web
पुणे सुपरजायंट के बल्लेबाजों ने आखिरी के दो ओवरों में 41 रन बनाए। यह मुंबई के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा आखिरी के दो ओवर में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई के खिलाफ आखिरी 2 ओवर में 37 रन बनाए थे।
अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को मुंबई के खिलाफ 52 रन की पारी खेली। इसके साथ ही मौजूदा सीजन में रहाणे के मुंबई के खिलाफ 154 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.33 और स्ट्राइक रेट 141.28 का रहा। जबकि अन्य छह टीमों के खिलाफ वह 12 मैचों में 16.73 की औसत और 104.55 के स्ट्राइक रेट से केवल 184 रन बना सके।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने मुंबई के खिलाफ 45 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजदा सीजन का सबसे धीमा अर्धशतक है। इससे पहले डेविड वार्नर ने इतनी ही गेंदों में पंजाब के खिलाफ हैदराबाद अर्धशतक जड़ा था।
पुणे के बल्लेबाज मनोज तिवारी का मुंबई के खिलाफ मैच में स्ट्राइक रेट 120.83 का था। तिवारी ने 48 गेंद में 58 रन बनाए। यह मौजूदा सीजन में 50 से ज्यादा रन की दूसरी सबसे कम स्ट्राइक रेट वाली पारी है। तिवारी से कम स्ट्राइक रेट इस सीजन विराट कोहली का रहा है। विराट ने पुणे के खिलाफ पुणे में 114.58 के स्ट्राइक रेट से 48 गेंद में 55 रन बनाए थे।
सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
महेंद्र सिंह धोनी रिकॉर्ड सातवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचे। 10 सीजन में केवल 3 बार उनकी टीम फाइनल तक का सफर पूरा नहीं कर सकी। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 6 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची। जबकि पुणे सुपर जायंट दो बार में से एक बार फाइनल में पहुंची है।
धोनी ने मुंबई के खिलाफ 40 रन का पारी के दौरान 5 गगन चुंबी छक्के जड़े। इसके साथ ही मौजूदा आईपीएल सीजन में उनके बल्ले से निकले कुल छक्कों की संख्या 16 हो गई है। यह संख्या इस सीजन उनके बल्ले से निकले चौकों से 2 ज्यादा है।
पोलार्ड ने की रोहित शर्मा की बराबरी
polard and bravo
- फोटो : Youtube Grab
आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में अबतक केवल दो ही बल्लेबाज 1 हजार रन के आंकड़े को पार कर सके हैं। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे केरन पोलार्ड ने यह उपलब्धि मंगलवार को पुणे के खिलाफ हासिल की।
मुंबई इंडियंस को मौजूदा सीजन में पुणे के खिलाफ सभी तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई के साथ आईपीएल के 10 सीजन में महज दूसरी बार हुआ है जब वे एक प्रतिद्वद्वी के साथ सभी मैच हार गई। साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को सभी तीन मैचों में मात दी थी।