फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट और वन-डे में मिस्बाह बने रहेंगे कप्तान

Sat, 12 Jan 2013 12:38 AM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह उल हक को ही टेस्ट और वन-डे टीम का कप्तान बरकरार रखा है। पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने चयनकर्ताओं से कहा है कि मिस्बाह वन-डे और टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे जबकि मोहम्मद हफीज टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  तीन टेस्ट, पांच वन-डे और दो टी-20 मैच खेलेगी। एक सूत्र ने कहा, ‘बोर्ड अध्यक्ष जका अशरफ  भारतीय दौरे में मिस्बाह की कप्तानी से खुश हैं। मिस्बाह की रिपोर्ट काफी अच्छी है और वह बढ़ती उम्र के बावजूद फिट हैं। वह टीम में अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखते हैं।’
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें