पांच मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से पीट कर सीरीज में एक-एक से बराबरी हासिल कर ली। वर्षा बाधित 44 ओवर के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाज करते हुए चार गेंद शेष रहते 43.2 ओवर में 191 रन पर सिमट गई।
जवाब में पाकिस्तान ने मिस्बाह उल हक के नाबाद 57 और शोएब मलिक के नाबाद 35 रन की मदद से 39.2 ओवर में ही चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से फरहान बेहराद्दीन ने सर्वाधिक 58 और रोबिन पीटरसन ने 44 रन का योगदान किया।
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि जुनैद खान, सईद अजमल और मोहम्मद हफीज ने दो-दो विकेट लिए।