फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvBAN: मिलर का रिकॉर्ड तूफानी शतक, प्रोटियाज ने बांग्लादेश को 2-0 से हराया

Mon, 30 Oct 2017 01:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
डेविड मिलर - फोटो : twitter
विज्ञापन
डेविड मिलर (नाबाद 101 रन, 36 गेंद, 7 चौके, 9 छक्के) के टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 83 रन से हराया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2-0 से अपने नाम की। 
विज्ञापन


यही नहीं, प्रोटियाज ने बांग्लादेश का पूरे दौरे पर क्लीन स्वीप करते हुए 7-0 से नतीजा अपने पक्ष में किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दो टेस्ट, फिर तीन वन-डे और अब दो टी20 इंटरनेशनल मैच जीते।

बांग्लादेश द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 18।3 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। डेविड मिलर को रिकॉर्ड शतक बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच और सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम को मोसेल (5) के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें शाकिब अल हसन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद शाकिब ने कप्तान जेपी डुमिनी (4) को अपना दूसरा शिकार बनाया। 

ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ढाया कहर, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी-20 का सबसे तेज शतक 

इसके बाद हाशिम अमला (85) ने एबी डीविलियर्स (20) के साथ तीसरे विकेट क लिए 41 रन की साझेदारी की। मोहम्मद सैफुद्दीन ने डीविलियर्स को इम्रुल कायेस के हाथों कैच आउट इस साझेदारी को तोड़ा।

फिर हाशिम अमला के साथ डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 79 रन जोड़े। अमला 85 रन बनाकर सैफुद्दीन का शिकार बने। फिर पूरी पारी में 'किलर मिलर' की धमकेदार पारी देखने को मिली। उन्होंने महज 36 गेंदों पर 9 छक्के और 7 चौके लगाकर नाबाद शतक जड़ दिया। मिलर (101*) की इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने विशाल स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन और सैफुद्दीन ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21 रन के कुल स्कोर पर इमरुल कायेस रन आउट हो गए। इसके बाद शाकिब अल हसन (2), मुशफिकुर रहीम (2) और सब्बीर रहमान (5) रन बनाकर आउट हो गए। 

बांग्लादेश की हार यही तय लगने लगी। हालांकि सौम्य सरकार (44) ने कुछ आकर्षक शॉट्स जरूर लगाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। बांग्लादेश की पारी जल्द ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जेपी डुमिनी और आरोन फांगिसो  ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें