इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए अगले महीने फरवरी में मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। नीलामी में एक भूटान का क्रिकेटर भी है जिसका नाम मिक्यो दोर्जी है।मिक्यो दोर्जी भारत के दिग्गज क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात कर चुके हैं। दोर्जी ने शुक्रवार को इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए अगले महीने फरवरी में मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। बड़े स्तर पर होने वाली इस नीलामी के लिए देश-दुनिया के 1214 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें भारत के 896 और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में एक भूटान का क्रिकेटर भी है जिसका नाम मिक्यो दोर्जी है।
विज्ञापन
22 वर्षीय दोर्जी पिछले साल ही भूटान के पहले ऐसे क्रिकेटर बने थे, जिन्हें देश से बाहर जाकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने का गौरव प्राप्त हुआ था। दोर्जी ने नेपाल में जाकर एवरेस्ट प्रीमियर लीग खेली थी। इस लीग में दोर्जी ललितपुर पैट्रियट्स टीम की ओर से खेलते दिखे थे।
मिक्यो दोर्जी भारत के दिग्गज क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मुलाकात कर चुके हैं। दोर्जी ने शुक्रवार को इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "माही ने उन्हें जो सलाह दी है, उसे वो कभी नहीं भूलने वाले हैं। अपने करियर में वो हमेशा धोनी के इस सलाह को मानते रहेंगे।"
विज्ञापन
दोर्जी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में धोनी उन्हें सलाह देते हुए कह रहे हैं, "इसे सरल रखें। प्रक्रिया पर अधिक ध्यान दें और परिणामों पर कम। यदि आप प्रक्रिया सही करते हैं तो आपको परिणाम मिलेगा। और आनंद लें, ज्यादा दबाव न लें।"
बता दें कि दोर्जी को ऑक्शन के दौरान शायद ही कोई खरीददार मिले लेकिन सिर्फ पंजीकरण कराकर इस क्रिकेटर ने अपने देश का नाम आईपीएल इतिहास में दर्ज करा दिया है।
दोर्जी के करियर की बात करें तो वह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने साल 2018 में मलयेशिया के खिलाफ डेब्यू किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दोर्जी ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 27 रन बनाए थे।