फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली विजय से बदसलूकी कंगारू खिलाड़ी को पड़ी महंगी

Fri, 09 Jan 2015 03:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान में अपने बुरे बर्ताव के लिए जाने जाते रहे है। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया है। सिडनी टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के साथ बदतमीजी कर दी।
विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि भारत की पहली पारी के दौरान ओपनर मुरली (0) को पहले ही ओवर में आउट करने के बाद स्टॉर्क कुछ ज्यादा ही उत्तेजित हो गए। वह आउट होने के बाद जब क्रीज छोड़ कर वापस लौट गए थे तो अचानक स्टॉर्क भारतीय बल्लेबाज के सामने चिल्ला उठे। इतना ही नहीं स्टॉर्क ने विजय पर कुछ छींटाकशी भी की।

पर मुरली ने स्टॉर्क की हरकत पर कोई प्रतिक्रिया किए बगैर ने चुपचाप मैदान छोड़ दिया। अंपायर ने इस घटना के बारे में मैच रेफरी को जानकारी दी।

तीसरे दिन का मैच खत्म होने के बाद आईसीसी के अधिकारियों ने स्टॉर्क को पेशी के लिए बुलाया। जहां उसे जमकर फटकार लगाई। आईसीसी जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही थी लेकिन स्टॉर्क के माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें