फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉन ने पंत को बताया '11 साल का बच्चा', कहा- विरोधियों की बखिया उधेड़ने में माहिर

Wed, 03 Feb 2021 08:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
1 of 4
माइकल वॉन और ऋषभ पंत - फोटो : social media
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत के ऋषभ पंत में वीरेंद्र सहवाग की तरह विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने की क्षमता है। वॉन ने आगे कहा कि अगर वह इसी फॉर्म में खेलता रहा तो विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा।
विज्ञापन

2 of 4
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
वॉन ने स्काय स्पोटर्स से कहा, 'वह बेन स्टोक्स के साथ सबसे ज्यादा मनोरंजक क्रिकेटरों में से है। वह बल्लेबाजी करता है तो मैं जरूर देखता हूं।' उन्होंने कहा, 'वह 11 साल के बच्चे की तरह इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ खेलता रहा तो विरोधी टीमों के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा।' 
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
उन्होंने कहा, सहवाग विरोधी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देता था और पंत में भी वही क्षमता है। वह गलतियां करेगा और कम स्कोर पर भी आउट हो जाएगा लेकिन मैच भी जिताएगा।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने भारत की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकारों में से एक पंत को मंगलवार को आईसीसी ने महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया।
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @ICC
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई। उन्होंने इस दौरे पर 91 और नाबाद 89 रनों की पारी खेलकर भारत की 2-1 से ऐतिहासिक जीत जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतकों के साथ 274 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें