भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम का हवाला देकर दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित कर दिया। वॉन ने ट्वीट किया, 'ऑस्ट्रेलिया का यूं दौरे से पीछे हटना खेल के लिए चिंता का सबब है। भारत का दौरा होता तो क्या वे ऐसा कर सकते थे।'उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे बड़े बोर्ड को तो उन क्रिकेट बोर्ड की मदद करनी चाहिए, जिन पर महामारी की गाज गिरी है। उन्होंने कहा, 'यह जरूरी है कि तीनों बड़े देश महामारी के आर्थिक दुष्परिणाम झेल रहे बोर्ड की मदद करें।'