फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के इस दिग्गज ने कहा, 'विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज'

Mon, 20 Jan 2020 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत की रन-मशीन विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 'ऑलराउंड' बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताने वाले ट्वीट का जवाब देते हुए वॉन ने कहा, 'सहमत नहीं हूं...विराट सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड बल्लेबाज हैं।'
 
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
स्टीव स्मिथ ने रविवार को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे में 132 गेंद में 131 रन की आक्रामक पारी खेली। हालांकि अंत में जीत कोहली की टीम ने हासिल की जिसमें भारतीय कप्तान ने 89 रन की पारी खेलते हुए कप्तान रोहित शर्मा (119 रन) के साथ शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन

3 of 4
स्मिथ - फोटो : social media
भारत को विराट की कप्तानी में इस सीरीज के पहले वनडे में 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, फिर अगले दोनों वनडे मेजबान टीम ने जीते। विराट ने इस सीरीज के दूसरे वनडे में 78 और तीसरे वनडे में 89 रन की शानदार पारियां खेलीं। वहीं, स्मिथ ने दूसरे वनडे में 98 और बंगलूरू वनडे मैच में 131 रन की शानदार पारियां खेलीं।
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
30 वर्षीय स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ में अपनी भूमिका के लिए लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद शानदार वापसी की और काफी रन जुटाए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछली गर्मियों में एशेज सीरीज के दौरान रहा। कोहली ने भी काफी रन जुटाना जारी रखा और 886 अंक के साथ आईसीसी वनडे रैंकिंग (बल्लेबाजों) में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें