फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 'कमजोर PAK को भारत की कोई रणजी या IPL टीम भी हरा दे...', पाकिस्तानी पत्रकार ने माइकल वॉन से मांगी माफी

Sat, 01 Jun 2024 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

मौजूदा टी20 चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को चार मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से रौंद दिया था। फरीद ने अब वॉन का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्होंने जो भी दावा किया वह सच निकला। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार में से दो मैच बारिश के कारण धुल गए थे।
विज्ञापन
वॉन से पाकिस्तानी पत्रकार ने माफी मांगी है - फोटो : Twitter/Instagram/PCB/ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पत्रकार फरीद खान ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से माफी मांगी है। कुछ दिन पहले ही फरीद ने वॉन के इस दावे की आलोचना की थी कि आईपीएल में खेलना इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बजाय टी20 विश्व कप के लिए बेहतर तैयारी होती। वॉन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए फरीद ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट का अपमान करने के लिए इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज की आलोचना की थी। हालांकि, अब खुद फरीद ने वीडियो जारी कर वॉन से माफी मांगी और यह भी स्वीकार किया कि भारत की कोई रणजी टीम या फिर आईपीएल टीम भी इस पाकिस्तानी टीम को आसानी से हरा सकती है।
विज्ञापन

 

पाकिस्तानी पत्रकार ने माफी मांगी

मौजूदा टी20 चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को चार मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से रौंद दिया था। फरीद ने अब वॉन का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्होंने जो भी दावा किया वह सच निकला। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चार में से दो मैच बारिश के कारण धुल गए थे। फरीद ने वीडियो में कहा- माइकल वॉन मुझे माफ कर दें। मैं आपसी माफी मांगता हूं! आप सही थे और मैं शर्मिंदा हूं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल खेलना चाहिए था। यहां तक कि रणजी ट्रॉफी टीम भी हमें हरा सकती है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स या पंजाब किंग्स इस पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज कर लेगी। मैं विश्व कप में कनाडा और अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान के होने वाले मैचों को लेकर चिंतित हूं। यह वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे बुरा दौर है।

वॉन ने स्वीकार की माफी

वॉन ने फरीद की माफी स्वीकार कर ली और लिखा- माफी स्वीकार कर ली गई है। वॉन ने यह बयान तब दिया था जब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में खेलने के लिए आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से कुछ दिन पहले अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लिया था। वॉन ने कहा था- मुझे लगता है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड  अपने सभी खिलाड़ियों को घर भेजकर गलत कर रहा है। मुझे लगता है कि विल जैक्स, फिल सॉल्ट, जोस बटलर का आईपीएल में प्लेऑफ में खेलना बेहतर होता। वहां दबाव होता, भीड़ होती और उम्मीदों का बोझ होता। मैं कहूंगा कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेलने की तुलना में आईपीएल प्लेऑफ खेलना बेहतर तैयारी है।
विज्ञापन

'आईपीएल खेलना बेहतर होता'

राजस्थान के बटलर और सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
वॉन ने दावा किया था कि आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ सीजन खत्म करने से खिलाड़ियों को फायदा होता। उन्होंने कहा, 'मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पक्ष में हूं, लेकिन इस टूर्नामेंट (आईपीएल) में दबाव का सामना करना पड़ता। खिलाड़ी फैंस, मालिकों और सोशल मीडिया पर बयानबाजी से दबाव में होते। यह बड़े पैमाने पर तैयारी की तरह है। मैंने सॉल्ट और जैक्स पर दबाव महसूस किया, लेकिन बटलर मुझे ठीक लगे। मुझे अब भी लगता है कि वे आईपीएल में खेल सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें