फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: 'दुनिया में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव...', अमेरिका में टी20 विश्व कप का उत्साह देख खुश हैं विराट

Sat, 01 Jun 2024 08:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे आयरलैंड, अमेरिका, पाकिस्तान और कनाडा की टीमें मौजूद है। भारत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी अमेरिका में क्रिकेट खेलने के बारे में नहीं सोचा था और वहां टी20 विश्व कप का आयोजन दुनिया में इस खेल के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। आगामी दो जून से शुरू हो रहे टी20 विश्वकप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोहली शुक्रवार शाम (भारतीय समयानुसार) न्यूयॉर्क पहुंचे और अब वह टूर्नामेंट की तैयारियों में लग गए हैं। उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, मुंबई द्वारा ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में कहा, 'सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम अमेरिका में किसी भी तरह का क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन अब यह बात हकीकत बनने जा रही है।' कोहली ने कहा कि आईसीसी दुनिया के अन्य हिस्सों में क्रिकेट का प्रसार और विस्तार करना चाहती है और अमेरिका में टी20 विश्व कप के आयोजन के दूरगामी परिणाम होंगे।

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
पांच जून को अभियान की शुरुआत करेगा भारत
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे आयरलैंड, अमेरिका, पाकिस्तान और कनाडा की टीमें मौजूद है। भारत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : PTI
आईपीएल में गरजा कोहली का बल्ला
किंग कोहली इस वक्त फॉर्म में हैं और आगामी विश्व कप में भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2024 में विराट ने दमदार प्रदर्शन किया था और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में 154.69 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। कोहली इस सीजन एक बार फिर ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज रहे। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें