फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न टेस्ट में नजर आएंगे माइकल क्लार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पीठ दर्द के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया की चार मैचों की सीरीज से बाहर हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई। उन्हें अस्पताल से भले ही छुट्टी मिल गई है पर क्रिकेट खेलने के ‌लिए डाक्‍टर ने उन्‍हें परहेज करने की ‌बात कही है।
विज्ञापन


बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी सीरीज के पहले मैच एडिलेड टेस्‍ट में क्लार्क को पीठ दर्द की शिकायत हुई थी। भले ही इस मैच में क्लार्क ने शानदार पारी खेलते हुए भारत के खिलाफ शतक जमाया और अपनी टीम को विजय दिलाई लेकिन पूरे मैच्‍ा में वे बैटिंग और फिल्डिंग के दौरान दर्द से जूझते हुए नजर आए। परिणामस्वरूप दूसरे टेस्ट में वे टीम से बाहर हो गए और उनके स्‍थान पर स्टीव ‌स्‍मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

मेलबर्न टेस्ट में यह भूमिका अलग अनुभव देगीः क्लार्क

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद माइकल क्लार्क ने तीसरे टेस्ट मैच का हिस्सा बनने का फैसला कर लिया है। 26 दिसम्बर से शुरू होने जा रहे इस मैच में क्लार्क कमेंटेटर की भूमिका में नजर आएंगे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने क्लार्क के तीसरे टेस्ट मैच में कमेंटरी करने की बात की पुष्टि की है।

इतना ही नहीं क्लार्क भी कमेंटरी को लेकर काफी उत्साहित हैं।  ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र  "न्यूज लिमिटेड"  में लिखे एक लेख में क्लार्क ने कहा है, ''पहले की तुलना में मेलबर्न टेस्ट इस बार मेरे लिए अलग अनुभव वाला होगा। चैनल की तरफ से मुझे कमेंट्री के लिए ऑफर आया और मैंने हां कर दी है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें