फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले डरे कंगारू, क्लार्क बोले- अभ्यास मैच के नहीं होने का सीरीज पर पड़ सकता है असर

Wed, 25 Jan 2023 08:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज नौ फरवरी से शुरू होगी। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है। 
विज्ञापन
माइकल क्लार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि नौ फरवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच का नहीं होना सीरीज के नतीजे पर असर डाल सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। क्लार्क ने कहा "अभ्यास मैच नहीं होना समझ के बाहर है। भारत में पहले टेस्ट से पूर्व कोई अभ्यास मैच नहीं है। इसका काफी असर पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया में खेलने की तुलना में भारत में खेलना अलग है। स्पिन गेंदबाजों को कैसे खेलना है, रिवर्स स्विंग का सामना कैसे करना है, इसके लिए अलग रणनीति बनानी होती है।"
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज नौ फरवरी से शुरू होगी। टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम है। इस सीरीज में जीत हासिल करने पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की जगह पक्की हो जाएगी। वहीं, चारो टेस्ट हारने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल की रेस से बाहर हो सकती है। ऐसे में दोनों टीमें पूरे दम खम के साथ इस सीरीज में उतरेंगी। अगर भारतीय टीम यह सीरीज 3-1 के अंतर से जीत जाती है, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया इसी साल जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे फाइनल में भिड़ सकते हैं। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल जून 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें