फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजारी क्लब में शामिल हुए क्लॉर्क

Fri, 22 Feb 2013 04:39 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज हमवतन डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। क्लॉर्क ने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दसवें आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन


क्लॉर्क ने भारत के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के खिलाफ अपनी पारी का 11वां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। क्लार्क के इससे पहले 89 टेस्टों में 52.54 के औसत से 6989 रन थे। ब्रैडमैन के खाते में मात्र 52 टेस्टों में 6996 रन हैं और उनका औसत 99.94 है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 90वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


क्लॉर्क से आगे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी

ग्रेग चैपल-7110
डेविड बून-7422
मार्क टेलर-7525
जस्टिन लेंगर-7696
मार्क वा-8029
मैथ्यू हेडन-8625
स्टीव वा-10927
एलेन बॉर्डर-11174
रिकी पोंटिंग-13378

चेन्नई टेस्ट के पहले दिन का स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें