आईपीएल के नौवें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में मुंबई और राजस्थान दोनों टीमों ने एक-एक मैच खेले हैं। मुंबई को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं राजस्थान ने हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी। राजस्थान इस सीजन पहली टीम बनी थी, जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। बाकी सभी मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है। अधिकतर मैचों में टॉस अहम रोल अदा करता है और बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशानी होती है। इस मैच में भी ऐसा ही होने की संभावना है।
मुंबई और राजस्थान दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। हालांकि, राजस्थान की टीम काफी मजबूत है और पहले बल्लेबाजी मिलने पर भी मैच जीतने का माद्दा रखती है।