फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक? सूर्यकुमार ने बताया कारण; रोहित की वापसी

Mon, 04 May 2026 07:34 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक की जगह कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि किस कारण हार्दिक इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक की जगह इस मैच में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। पता चला है कि हार्दिक के पीठ में कुछ समस्या है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक इस सीजन इससे पहले एक और मैच में तबीयत खराब होने के कारण नहीं खेले थे। 
विज्ञापन

मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए राहत की बात है कि रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी हो गई है, जबकि ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। लखनऊ टीम में जोश इंग्लिस डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, लखनऊ में मुकुल चौधरी को आराम दिया गया है और अक्षर रघुवंशी डेब्यू कर रहे हैं। 

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। पिच अच्छी लग रही है, आज रात थोड़ी उमस भी है। हमने देखा है कि दूसरी पारी में पिच बेहतर हो जाती है। हार्दिक की तबीयत आज ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह (बतौर कप्तान) ले रहा हूं। बोल्ट की जगह कॉर्बिन आए हैं, और रोहित वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब: मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा। 
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें