मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की तीसरी हार है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक (104 रन) लगाया था। वहीं, मुंबई के ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए थे। इसके बाद ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार ने 43 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के योगदान के चलते मुंबई ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
184 रन के स्कोर पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नेहल वधेरा चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम जीत से एक दो रन दूर है।
176 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंन अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर है।
तीन विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 163 रन है।
147 रन के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 25 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। तिलक ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब कप्तान सूर्यकुमार के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 147 रन है।
दो विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। दोनों सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 110 रन है।
87 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। ईशान किशन 25 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और पांच चौके लगाए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 90 रन है।
ईशान किशन ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 80 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।
पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने एक विकेट पर 72 रन बनाए हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। ईशान अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है।
65 रन के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा 13 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें उमेश यादव के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया।
ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मुंबई की टीम को तूफानी शुरुआत दी है। पावरप्ले के अंदर मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और मुंबई की टीम तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन है। उमेश यादव के पहले ओवर में सिर्फ दो रन बने थे, लेकिन शार्दुल के अगले ओवर में 16 रन बने और मुंबई की टीम लय में आ चुकी है।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं। उन्हें पेट में समस्या थी, इस वजह से वह पहली पारी में मैदान पर नहीं आए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी की।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 104 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। वहीं, अंत में आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्जुन को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिले।
172 रन के स्कोर पर कोलकाता की टीम का छठा विकेट गिरा है। रिंकू सिंह 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इस मैच में वह लय में नहीं थे और धीमी पारी खेलकर आउट हुए। डुएन यानसेन ने उन्हें नेहल वधेरा के हाथों कैच कराया। अब आंद्रे रसेल के साथ सुनील नरेन क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर छह विकेट पर 175 रन है।
159 रन के स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। वेंकटेश अय्यर 51 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और छह चौके लगाए। राइली मेरिडिथ ने उन्हें डुएन यानसेन के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर पांच विकेट पर 160 रन है।
वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और पांच चौके लगाए हैं। यह आईपीएल में उनका पहला शतक है। इस सीजन में वह शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। वहीं, कोलकाता के लिए ब्रेंडन मैक्कुलम के बाद पहली बार किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया है। वेंकटेश के शतक के साथ ही कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 150 रन के पार पहुंच गया है।
123 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का चौथा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ऋतिक शौकीन ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अब वेंकटेश अय्यर के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। वेंकटेश शतक के करीब पहुंच गए हैं।
तीन विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। वेंकटेश अय्यर तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर तीन विकेट पर 117 रन है।
वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच छक्के और पांच चौके लगाए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते कोलकाता की टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं।
73 रन के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा है। कप्तान नीतीश राणा 10 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ऋतिक शौकीन ने उन्हें रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन वह एक छोर पर अकेले पड़ गए हैं। दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिर रहे हैं और भी उनका साथ नहीं निभा पा रहा है। अब शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
57 रन के स्कोर पर कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज 12 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पीयूष चावला ने उन्हें डुएन यानसेन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 57 रन है।
एक विकेट के नुकसान पर कोलकाता का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। वेंकटेश अय्यर लैप शॉट खेलने के प्रयास में चोटिल हो गए हैं। गेंद उनके घुटने में लगी और रन भागने में उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन वह आसानी से बड़े शॉट खेल रहे हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के चलते कोलकाता ने पावरप्ले के अंदर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
11 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद वेंकटेश अय्यर और रहमनुल्लाह गुरबाज ने कोलकाता की पारी संभाली है। वेंकटेश अच्छी गति से रन बना रहे हैं। वहीं, गुरबाज एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर रन 39 है।
मुंबई इंडियंस को पहली सफलता कैमरन ग्रीन ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर एन जगदीशन को आउट कर दिया। जगदीशन ने पांच गेंदों का सामना किया। वह खाता नहीं खोल पाए। कोलकाता ने दो ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं।
अर्जुन तेंदुलकर इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इस मैच में पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे। अर्जुन तेज गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।
सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के पेट में समस्या है। मुंबई की प्लेइंग 11 में डुएन जॉनसन और अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम है और इस मैच में वह मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में पंजाब के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में इस टीम ने आरसीबी को 81 रन के बड़े अंतर से हराया। तीसरे मैच में कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन चौथे मैच में हैदराबाद के खिलाफ इस टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब यह टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
मुंबई की टीम दो हार के बाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है और अब लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। पहले मैच में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे मैच में उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट से हराया था। तीसरे मैच में इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। मुंबई की टीम इस मुकाबले को अपने नाम कर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता की निगाह तीसरी जीत पर है।