फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: मुंबई और दिल्ली के बीच मैच में भी बजा राष्ट्रगान, खिलाड़ियों ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा

Wed, 21 May 2025 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ था।
विज्ञापन
भारतीय सैनिकों को दिया गया सम्मान - फोटो : Starsports (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 63वें मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ था।
विज्ञापन

राजस्थान बनाम पंजाब किंग्स - फोटो : IPL Screen Grab
राजस्थान और पंजाब के बीच मैच से पहले बजा था राष्ट्रगान
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले से पहले भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद राष्ट्रगान बजाया गया था और खिलाड़ियों के साथ ही बीसीसीआई के अधिकारी बाउंड्री के पास सशस्त्र बल के सम्मान में खड़े हुए थे। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर हुआ था और स्क्रीन पर संदेश दिखाया गया था, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।'

अक्षर पटेल नहीं खेल रहे, दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मैच में दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को नियमित कप्तान अक्षर पटेल के बिना खेलने उतरी है। उनकी जगह फाफ डुप्लेसिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टॉस के दौरान दिल्ली की कप्तानी कर रहे फाफ डुप्लेसिस ने बताया कि अक्षर पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। उन्होंने कहा कि अक्षर को फ्लू है। डुप्लेसिस ने बताया कि अक्षर की जगह अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर माधव तिवारी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें