ये था धरती का सबसे दुखी जानवर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
World Saddest Animal: दुनिया में कई तरह के जीव जंतु पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक होते है, कई बेहद दोस्ताना। लेकिन धरती पर एक जानवर को सबसे दुखी माना जाता है। इस जानवर का जीवन बहुत अकेला और दर्द से भरा था। इसकी साथी की मौत हो गई, जिसके यह और उदास हो गया। इस जानवर की कहानी सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।
वंडरोपोलिस के रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 87 लाख जानवरों की प्रजातियां हैं। यह सभी जानवर प्रकृति का अहम हिस्सा हैं। धरती पर हर प्रजाति की अपनी खासियत है। कुत्ते, बिल्ली, भेड़, गाय, बकरी और ऊंट के दुनिया में लोग कई तरह के जानवर पालते हैं। कुछ जानवरों को उनके व्यवहार और भावनाओं की वजह से धरती का सबसे खुश जानवर भी कहा जाता है।
लेकिन धरती पर एक ऐसा जानवर है, जिसे सबसे उदास यानी सबसे दुखी जानवर का टैग मिला है। यह जानवर हैआर्टुरो नाम का एक ध्रुवीय भालू (पोलर बियर)। इसकी कहानी सुनकर हर किसी की आंखें भर आती हैं।
Alien News: एलियन ने अमेरिकी फाइटर जेट F-16 पर किया था हमला? इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, आर्टुरो एक सफेद रंग का पोलर बियर था। इसे धरती का सबसे उदास जानवर बताया गया है। इसका जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन 1993 में उसे अर्जेंटीना के एक चिड़ियाघर में लाया गया। यहीं पर उसकी अकेली और दुखभरी जिंदगी की शुरुआत हुई।
Viral Video: रील की नकल करने पर दो लड़कियों में हुआ भयंकर झगड़ा, एक-दूसरे का बाल पकड़कर घसीटा, लोग हैरान
आर्टुरो के साथ पिंजरे में एक मादा भालू भी रहती थी। मादा भालू की साल 2012 में कैंसर से मौत हो गई। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने आर्टुरो को ‘दुनिया का सबसे उदास जानवर बताया और साथ ही उसे कनाडा के चिड़ियाघर में भेजने की मांग की। उसकी हालत देखकर पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने उसे धरती का सबसे दुखी जानवर बताया। सबसे दुख की बात यह है कि 3 जनवरी 2016 को आर्टुरो की मौत हो गई। ध्रुवीय भालू 25 वर्ष से ज्यादा जीवित नहीं रहते हैं।