फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI के तीन खिलाड़ियों को मिली सजा, Viral Video का कारण जान रोक न पाएंगे हंसी

Wed, 02 May 2018 09:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
विज्ञापन

गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से छह मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। यही वजह है कि मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बहुत कम नजर आ रही है। हालांकि, फ्रैंचाइजी अनुशासन के मामले में अभी भी काफी सख्त है और इसके चलते तीन खिलाड़ियों को सजा भुगतना पड़ी।

विज्ञापन


हालांकि, खिलाड़ियों को जिस वजह से सजा मिली है, वह जानकर आप अपनी हंसी शायद ही रोक पाएंगे। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने नियम बनाया है कि जो भी खिलाड़ी जिम के कार्यक्रम का सही पालन नहीं करेगा उसे सजा के रूप में मुंबई इंडियंस की इमोजी वाली किट पहनना होगी।

यह किट देखने में बेहद फनी है। इस नीली किट में खिलाड़ियों के चेहरे की इमोजी बनी है। यह बेहद हास्यास्पद सजा है और इसका शिकार तीन खिलाड़ी बने।

विज्ञापन

इशान किशन ने मानी अपनी गलती, बताई सजा मिलने की असली वजह

मुंबई इंडियंस
इशान किशन, अनुकूल रॉय और राहुल चाहर पहले तीन खिलाड़ी हैं, जो जिम सत्र के दौरान देरी से पहुंचे और उन्हें यह सजा भुगतना पड़ी। मुंबई इंडियंस ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें तीनों खिलाड़ियों ने जंपसूट पहना है और अपनी गलती स्वीकार की है।

इशान किशन ने कहा, 'मुझे दो दिन पहले इसके बारे में कहा गया था, लेकिन मैं भूल गया। मैंने अपना जिम सत्र मिस कर दिया।' राहुल चाहर ने इसके बारे में अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'जो भी लेट होता है उसे यह स्पेशल किट पहनना होती है। मैं फिजियो रूम जाने में लेट हुआ था। असल में मैं वहां पहुंचा ही नहीं था। इसलिए मुझे सजा मिली। इसके बाद हमें जीन्स पहनने को कहा गया था, लेकिन मैंने अपने ट्रैक्स पहने।'



वैसे आपको बता दें कि अनुकूल रॉय और राहुल चाहर को अब तक आईपीएल 2018 में खेलने का मौका नहीं मिला है। वहीं इशान किशन ने अब तक सभी 8 मैच खेले और कई मैचों में अच्छी बल्लेबाजी भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें