फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में फंसे क्रिकेटर लसिथ मलिंगा, बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लगाए आरोप

Thu, 11 Oct 2018 03:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया से शुरू हुई #Metoo मुहिम में बॉलीवुड और मीडिया जगत के कई नामी-गिरामी हस्तियों के फंसने के बाद अब क्रिकेटर्स का नाम भी आने लगा है। पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे तो अब इस मामले में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चिनमयी श्रीपदा
मलिंगा पर आरोप लगाया है भारत की प्लेबैक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने। सोशल मीडिया पर किसी अनजान पीड़िता की बात रखते हुए श्रीपदा ने एक पोस्ट लिखा। जिसमें आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने उससे बलात्कार करने की कोशिश की। 
विज्ञापन

3 of 5
पीड़िता के जिस बयान को चिनमयी श्रीपदा ने पोस्ट किया है उसमें लिखा है, 'मैं अपना नाम सामने नहीं लाना चाहती। कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मे मुंबई के एक होटल में मैं अपनी एक दोस्त को खोज रही थी। अचानक मुझे मलिंगा मिले और उन्होंने कहा कि मेरी फ्रेंड उनके कमरे में है। मैं वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। इसी बीच मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर गिरा दिया और मेरे ऊपर लेट गए। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मुझे कामयाबी नहीं मिली। मैंने अपनी आंखे बंद कर लीं। तभी डोरबेल बजी और होटल का स्टाफ किसी काम अंदर आया। मैने इसका फायदा उठाया और सीधे वॉशरूम में चली गई जहां अपना चेहरा साफ करके उस कमरे से भाग निकली। पझे पता है कि लोग कहेंगे कि वह मशहूर व्यक्ति है और मैं जानबूझकर उसके पास गई थी।’
 


 

4 of 5
लसिथ मलिंगा
मलिंगा ने अब तक अपने ऊपर लगे इस आरोप पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया पर चिनमयी श्रीपदा का यह ट्वीट वायरल होता जा रहा है। मलिंगा ने अपने करियर में कुल 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट्स हासिल किए हैं और 207 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 306 विकेट्स दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंका टीम के कप्तान अर्जुना रणतुंगा पर एक एयर होस्टेस ने बदसलूकी और यौन हमले का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कहा था कि रणतुंगा ने मुंबई के होटल में उनके साथ छेड़छाड़ की थी और शिकायत के बावजूद होटल मैनेजमेंट ने उनकी मदद नहीं की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें