फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Messi vs Ronaldo: फैन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में मेसी को चोर कहा, रोनाल्डो ने किया समर्थन

Wed, 01 Dec 2021 11:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर

सार

रोनाल्डो के फैन ने एक पोस्ट में मेसी को चोर बताते हुए उन पर बैलन डी ओर चोरी करने का आरोप लगाया। वहीं रोनाल्डो ने इस पोस्ट को लाइक करते हुए कमेंट किया "फैक्ट"।
 
विज्ञापन
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट का समर्थन किया है, जिसमें मेसी पर बैलन डी ओर चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इस पोस्ट में रोनाल्डो के फैन ने लिखा था कि रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी जगह मेसी को यह खिताब दिया गया। 
विज्ञापन


65वें फ्रांस फुटबॉल बैलोन डी'ओर सम्मान समारोह में लियोनेल मेसी को रिकॉर्ड सातवीं बार यह सम्मान मिला। मेसी ने 2009 से 2012 और 2015 से 2019 के बीच लगातार चार बार यह अवॉर्ड जीता था। इस साल कोपा अमेरिका कप के फाइनल में मेसी की टीम ने ब्राजील को 1-0 से हराया था। इसी वजह से उन्हें एक बार फिर यह सम्मान मिला है। इस अवॉर्ड के लिए हुई वोटिंग में मेसी लेवांडोव्स्की से 33 वोट आगे थे। वहीं रोनाल्डो 2010 के बाद पहली बार टॉप तीन में भी जगह नहीं बना पाए थे। मेसी, लेवांडोव्स्की, जोर्जिन्हो, करीम बेंजेमा और एन गोलो कांटे के बाद इस सूची में छठवें नंबर पर थे। 

क्या था रोनाल्डो के फैन का ट्वीट
'क्रिस्टियानो रोनाल्डो - द लीजेंडरी' के एक फैन अकाउंट ने इस सीजन में रोनाल्डो की सभी उपलब्धियां गिनाते हुए लिखा " साल में 43 गोल, इस चैंपियंस लीग में 5 मैच में 6 गोल, एक ऐसा खिलाड़ी जो ज्यादा उम्र के बावजूद शानदार प्रदर्शन जारी रखता है और दुनिया को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। वो उसे छठवें स्थान पर रखते हैं ... क्या आपको सच में लगता है कि 5 लोगों ने साल में उससे बेहतर प्रदर्शन किया? कभी नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो के फैन का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि लेवांडोव्स्की और रोनाल्डो के बीच लड़ाई बेहतर थी, क्योंकि लेवांडोव्स्की के व्यक्तिगत आंकड़े काफी बेहतर थे। राष्ट्रीय स्तर पर रोनाल्डो का प्रदर्शन उनसे भी काफी बेहतर था, लेकिन पुरस्कार किसके पास जाता है? मेसी के पास जिसने केवल बार्सिलोना के लिए कोपा डेल रे जीता था, उसने क्रिस्टियानो के जाने के बाद से रियल मैड्रिड के खिलाफ कोई गोल नहीं किया है, सीजन के बड़े खेलों में उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसने फाइनल या सेमीफाइनल में स्कोर नहीं किया और व्यक्तिगत रूप से पीएसजी के साथ उसका सीजन कुछ खास रहा।

रोनाल्डो हर हाल में इस अवॉर्ड के दावेदार
रोनाल्डो के फैन ने आगे लिखा "क्रिस्टियानो यह पुरस्कार जीतने के लिए 300% दावेदार थे। क्लब के लिए चैंपियन होने का कोई मतलब नहीं है। हर चीज में टॉप स्कोरर और विश्व कप में हैट्रिक स्कोर करने का कोई फायदा नहीं है। इन सब चीजों के बावजूद उन्होंने मेसी के लिए रोनाल्डो का अवॉर्ड छीन लिया। मेसी हर सीजन में खराब प्रदर्शन कर सकता है। इसके बावजूद वो उसे पुरस्कार देने का एक तरीका ढूंढ लेंगे। चोरी। गंदगी। शर्म की बात है। खेदजनक। जो भी समझदार है वह जानता है कि असली हकदार कौन हैं। बिना मेहनत का पुरस्कार प्राप्त करना झूठी खुशी है, इसमें कोई गर्व नहीं है।"

रोनाल्डो ने न केवल इस पोस्ट को लाइक किया बल्कि इसके नीचे कमेंट किया "फैक्ट" ।

बैलोन डी'ओर के प्रमुख पर भी साधा था निशाना
इससे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बैलोन डी'ओर के प्रमुख पास्कल फेरे पर निशाना साधा था। फेरे ने पुर्तगालियों के हवाले से कहा था कि रोनाल्डो मेसी की तुलना में अधिक बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीतकर संन्यास लेना चाहते हैं। इसके बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान पोस्ट करते हुए कहा कि वह मेसी से ज्यादा बैलन डी'ओर नहीं जीतना चाहते और उनका लक्ष्य सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें