फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS: लखनऊ की हार के बाद पिच से असंतुष्ट दिखे जहीर खान, बोले- लगा पंजाब के क्यूरेटर ने तैयार की पिच

Wed, 02 Apr 2025 12:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंजाब ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में लखनऊ को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
जहीर खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर जहीर खान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद कहा कि उनकी टीम को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिला। पंजाब ने मंगलवार को इकाना स्टेडियम पर खेले गए मैच में लखनऊ को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos

पिच से निराश दिखे जहीर
मैच के बाद जहीर ने कहा कि लखनऊ सुपर जाएंट्स ने घरेलू मैच के लिए जैसी पिच की उम्मीद की थी, ये वैसी पिच नहीं थी। जहीर ने कहा, मैं इसलिए थोड़ा निराश हूं कि यह घरेलू मैच था और आईपीएल में आपने देखा है कि टीमों को घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा मिलता है। इस लिहाज से मुझे लगता है कि क्यूरेटर ने यह नहीं सोचा कि यह घरेलू मैच है। ऐसा लग रहा था कि पंजाब के क्यूरेटर यहां थे। यह ऐसी चीज है जिस पर हमें ध्यान देना होगा। 

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स को शुरुआती दो मैच जिताने वाले चौथे कप्तान हैं श्रेयस अय्यर, बल्ले से भी दिखा रहे दम

उन्होंने कहा, मेरे लिए यह नई टीम है, लेकिन उम्मीद है कि आगे से किसी मैच में ऐसा नहीं होगा क्योंकि आप अपने प्रशंसकों को भी निराश कर रहे हैं। वे यहां पहला घरेलू मैच जीतते देखने की उम्मीद लेकर आए थे। यह सत्र का तीसरा मैच है और हमने अक्सर बोला है कि टीम इस सत्र में कैसी है। हम प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं, नतीजों पर नहीं। हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा। 
विज्ञापन

पंत का समर्थन किया
जहीर ने कप्तान ऋषभ पंत का समर्थन किया और भरोसा जताया कि वह टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। पंत को लखनऊ ने आईपीएल की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब तक तीन पारियों 17 रन ही बना पाए हैं। पंत पहले मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 15 और तीसरे मैच में दो रन बनाए। जहीर ने कहा, जैसा कि मैंने कहा है कि हम हमेशा रास्ता तलाशने की कोशिश करते हैं। वह हमारे कप्तान हैं और सभी को उनसे उम्मीद है। कप्तान के तौर पर पंत अच्छा काम कर रहे हैं और वह खिलाड़ी के तौर पर भी अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें