नीलामी में बोली लगाने वाला व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर बोली लगा सकेगा। मंगलवार दोपर को शुरू होने वाली इस नीलामी को स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। हालांकि इसमें बोली लगाने वाले का नाम मेंशन नहीं किया जाएगा। बोली लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास बोली बढ़ाने के लिए 30 मिनट का निर्धारित समय होगा।
इसमें पहली और दूसरी कैटेगरी के लिए बोली 33 करोड़ रुपये से शुरू होगी, जबकि तीसरी कैटेगरी के लिए बोली की शुरुआत 8 करोड़ रुपये से शुरू होगी। यह नीलामी 2018-19 सीजन के लिए मान्य होगी। वहीं 2019-2023 के लिए मैच वेल्यू पैकेज 33 करोड़ रुपये होगा। जबकि इंडियन सब्सकॉन्टिनेंटल और ग्लोबल कंसोलिडेटेड के लिए क्रमश: 7 और 40 करोड़ रुपये से नीलामी की शुरुआत होगी।
बता दें कि अगले पांच वर्षों में भारत में करीब 22 टेस्ट, 42 वन-डे और 38 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इस नीलामी में टीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए स्टार, सोनी और जियो में बड़ा घमासान देखने को मिलेगा, तो वहीं फेसबुक और गूगल में डिजिटल पैकेज के लिए उठा-पटक देखने को मिल सकती है। अगर बीसीसीआई के रिजर्व प्राइस को आधार मानें, तो बीसीसीआई को करीब 4,134 करोड़ मिल सकते हैं। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इससे उन्हें 10 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है।