फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान क्रिकेटरों के बीच स्थान पाने से मैक्ग्रा खुश

Sat, 05 Jan 2013 12:31 AM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पेसर आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा को शुक्रवार को यहां आईसीसी के हाल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया। वह इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाले 68वें पुरुष क्रिकेटर हैं। आईसीसी अध्यक्ष एलन आइजके और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष वाली एडवर्ड्स ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच तीसरे एवं अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन लंच के दौरान उन्हें सम्मानति करने का ऐलान किया। पूर्व पेसर इस सम्मान से खुश हैं।
विज्ञापन


बकौल मैक्ग्रा, 'आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल होने और डॉन ब्रेडमैन, डेनिस लिली और माइकल होल्डिंग्स जैसे महान खिलाड़ियों की जमात में जगह मिलने से मुझे बेहद खुशी हो रही है। जब मैंने खेलना शुरू किया था तो ये खिलाड़ी मेरे आदर्श हुआ करते थे और उनके साथ जगह मिलना वाकई किसी सपने के सच होने के समान है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें