फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्कुलम बने न्यूजीलैंड के कप्तान

Fri, 07 Dec 2012 02:37 PM IST
ऑकलैंड/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ संपन्न हुए टेस्ट सीरीज के बाद रॉस टेलर के कप्तानी से हटने के बाद मैक्कुलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। टेलर आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले घरेलू सीरीज में टेलर के टीम में लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट ने ऑकलैंड में पत्रकारों से कहा कि एकदिसीय और टी20 में पहले भी टीम की कमान संभाल चुके ब्रैंडन मैक्कुलम को न्यूजीलैंड का 28वां टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि मैक्कुलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड आठ एकदिवसीय और 12 टी20 मैच खेल चुका है। मैक्कुलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो जनवरी को केप टाउन में खेलेगी।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार टेलर ने कप्तानी छोड़ने का फैसला टीम के मुख्य कोच माइक हैसन के साथ कथित मतभेद के चलते लिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट प्रमुख डेविड व्हाइट ने कहा कि हैसन ने श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के ।-। से ड्रॉ होने के बाद टेलर को क्रिकेट के सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी थी। लेकिन हमें दुख है कि टेलर ने टेस्ट की कप्तानी करने से भी इंकार कर दिया जिसके बाद हमने मैकुलम को तीनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपने का निर्णय किया है।

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम
ब्रैंडन मैकुलम (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, डीन ब्राउनली, डेनियल फिन, जेम्स फ्रैंकलिन पीटर फुलटोन मार्टिन गुप्तिल, क्रिस मार्टिन, ब्रूस मार्टिन, जीतन पटेल, केन विलियम्सन, टिम साउदी, निल वेगनर और बीजे वेटलिंग।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें