फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी में नहाने की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 07 Dec 2012 01:49 PM IST
भुवनेश्वर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में पुरी के समुद्र तट पर पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भारी विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इन कैमरों को निष्क्रिय करने की मांग की है। पुलिस से शिकायत करने पहुंचे लोगों ने कहा कि कैमरे नहाने और कपड़े बदलने वाले आपत्तिजनक स्थानों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जहां कैमरे लगाए गए हैं वहां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ पर्यटन के लिए आने वाली बाहरी महिलाएं भी समुद्र के किनारे नहाती हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने न सिर्फ समुद्र तट पर बल्कि कई चौराहों और अन्य पर्यटक स्थलों पर अपराधी तत्वों को पकडऩे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैनी नजर रखने के मकसद से कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि समुद्र तट पर भी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी कक्ष से जब इस पर नजर रखी गई तो कई महिलाएं नहाते हुए इन कैमरों में कैद पाई गई।

इसकी सूचना मिलते ही लोगों ने भारी विरोध शुरू कर दिया और समुद्र तट से कैमरे हटाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें