फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्कुलम के ताबड़तोड़ से किवियों का शानदार आगाज

Sat, 22 Sep 2012 12:22 AM IST
पल्लेकल/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेंडन मैक्कुलम की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी और उसके बाद किवी गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 59 रन से रौंदकर ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया। मैन ऑफ द मैच रहे मैक्कुलम ने 123 रन की नायाब पारी खेल न केवल ट्वंटी-20 में रिचर्ड लेवी के 117 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया बल्कि क्रिकेट के इस फारमेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर करने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


साथ ही वह इस फारमेट में दो बार शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। मैक्कुलम ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान 15 चौके और 7 छक्के उड़ाए। उनकी इस शतकीय पारी के बदौलत न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

काइले मिल्स ने तमिम इकबाल (0), शाकिब अल हसन (11), मुशफिकुर रहीम (4) को पेवेलियन भेज बांग्लादेश को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद टिम साउदी ने ओपनर मोहम्मद अशरफुल (21), नासिर (50) और इलियास सनी (5) को आउट कर रहा सहा कसर पूरा कर दिया। नासिर हुसैन ही बांग्लादेश की ओर से एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने किवी गेंदबाजों के आगे जूझने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन


नासिर ने छह चौके और एक छक्का की मदद से अपने पचासे ठोके। इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकुर रहीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। अब्दुर रज्जाक ने ओपनर मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड कर किवियों को पहला झटका दिया।

इसके बाद जेम्स फ्रैंकलिन और ब्रैंडन मैक्कुलम के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। मशर्फे मुर्तजा ने फ्रैंकलिन को 35 रन के स्कोर पर सनी के हाथों लपकवा इस साझेदारी को तोड़ा। फ्रैंकलिन के आउट होने के बाद मैक्कुलम ने कप्तान रोस टेलर के साथ 35 गेंदों में 78 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को दो सौ के करीब पहुंचा दिया। टेलर ने 12 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें