फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मयंक अग्रवाल होंगे पंजाब किंग्स के नए कप्तान, जल्द ही आधिकारिक एलान करेगी टीम

Thu, 24 Feb 2022 08:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने मयंक को रिटेन किया था। इसी के बाद से यह तय माना जा रहा था कि उन्हें पंजाब का कप्तान बनाया जाएगा। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। 
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है। टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। इसके बाद माना जा रहा था कि उन्हें टीम की कमान दी जाएगी। हालांकि, अब तक इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही फ्रेंचाइजी मयंक को आधिकारिक तौर पर कप्तान बना सकती है। पंजाब आईपीएल की उन दो टीमों में शामिल है, जिन्होंने 2022 का सीजन शुरू होने से पहले अब तक अपने कप्तान का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन


पंजाब किंग्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी अपने नए कप्तान का नाम नहीं जारी किया है। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस को इस टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। पीटीआई की खबर के अनुसार इसी सप्ताह मयंक को आधिकारिक तौर पर पंजाब का कप्तान बनाया जा सकता है। 

लखनऊ के कप्तान बने राहुल
पंजाब के पूर्व कप्तान लोकेश राहुल ने मेगा ऑक्शन से पहले टीम से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद लखनऊ की टीम ने उन्हें ड्रॉफ्ट में खरीदा। इस सीजन में वे लखनऊ की टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि, राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पिछले सीजन में उनकी टीम ने कई करीबी मैच गंवाए थे। टीम अंकतालिका में छठवें स्थान पर थी। पंजाब ने 14 में छह मैच जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


2022 मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ी पंजाब ने ही रिटेन किए थे। पंजाब ने मयंक अग्रवाल के अलावा युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। नीलामी में यह टीम सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी। अब इस टीम के पास शिखर धवन, कगिसो रबाडा, लियम लिविगस्टोन और जानी बेयरस्टो जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। 

पंजाब किंग्स की टीम

खिलाड़ी भूमिका
मयंक अग्रवाल बल्लेबाज
शिखर धवन बल्लेबाज
प्रेरक मांकड़ बल्लेबाज
शाहरुख खान बल्लेबाज
भानुका राजपक्षे बल्लेबाज
जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपर
प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर
जितेश शर्मा विकेटकीपर
लियाम लिविंगस्टन स्पिन ऑलराउंडर
ओडिन स्मिथ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
राज बावा तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
ऋषि धवन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
बेनी हॉवेल ऑलराउंडर
रित्तिक चटर्जी ऑलराउंडर
अथर्व तायडे ऑलराउंडर
बाल्तेज सिंह ऑलराउंडर
अंश पटेल ऑलराउंडर
अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज
कगिसो रबाडा तेज गेंदबाज
नाथन एलिस तेज गेंदबाज
ईशान पोरेल तेज गेंदबाज
संदीप शर्मा तेज गेंदबाज
वैभव अरोड़ा तेज गेंदबाज
हरप्रीत बरार स्पिनर
राहुल चाहर स्पिनर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें