फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक से चूके मयंक अग्रवाल, दुखी कोच ने दे दिया यह बयान

Thu, 03 Jan 2019 05:44 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मयंक अगरवाल
विज्ञापन

भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के कोच इरफान सैत अपने शिष्य के आस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज में दूसरी बार शतक चूकने से दुखी हैं लेकिन इस बात से खुश हैं कि वह टीम में अपनी जगह पक्की कर रहा है।

विज्ञापन


सैत ने यहां पीटीआई से कहा, 'मैं उसके आउट होने से दुखी हूं, लेकिन मैं खुश हूं कि मयंक ने टीम में अपना स्थान लगभग पक्का कर दिया है। उसकी निरंतरता देखिए। उसके अब आस्ट्रेलिया में अभी तक खेली गई तीन पारियों में दो अर्धशतक हो गए हैं और 42 रन भी हैं।'

बेंगलुरू का यह खिलाड़ी 77 रन की पारी खेलने के बाद छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गया। सैत ने कहा, 'वह फिर से छक्का लगाने के प्रयास में आउट हो गया। उम्मीद करता हूं कि वह इससे सीख लेगा और आगे आने वाली पारियों में ऐसे शॉट खेलने से बचेगा। फिर भी, मैंने उसकी हर गेंद खेलने का लुत्फ उठाया।'
विज्ञापन


यह पूछने पर कि पृथ्वी शॉ जब चोट से वापसी करेगा तो अग्रवाल को मुंबई के इस युवा खिलाड़ी के लिए जगह बनानी होगी तो सैत ने कहा कि जो सलामी बल्लेबाज विफल रहेगा, उसे टीम से हटा देना चाहिए। पृथ्वी टेस्ट सीरीज से पहले भारत के चार दिवसीय मैच के दौरान बाउंड्री पर कैच लेने की कोशिश करते हुए चोटिल हो गए थे।

अग्रवाल ने मेलबर्न में टेस्ट में पदार्पण करते हुए पहली पारी में 76 रन बनाये थे जिससे भारतीय टीम ने सात विकेट पर 443 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दूसरी पारी में वह 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे थे और ये रन भारत के मेलबर्न टेस्ट अपने नाम करने में अहम साबित हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें