फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में धमाल मचाने वाले मयंक को मिल सकता है वन-डे में मौका, ले सकते हैं रोहित की जगह

Sun, 17 Nov 2019 09:44 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
महज आठ टेस्ट मैचों में तीन शतक और दो दोहरे शतक की बदौलत 800 से ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल को कौन नहीं जानता? चहुं ओर 28 साल के इस बल्लेबाज के चर्चे होते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट ए, प्रथम श्रेणी के बाद टेस्ट में धमाल मचाने वाले मयंक की एंट्री अब वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी जल्द हो सकती है। इसके पीछे कयास यह लगाया जा रहा है कि अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वन-डे सीरीज में रोहित को आराम देकर मयंक को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित को विंडीज के खिलाफ आराम देकर मंयक को मौका दिया जा सकता है। यह महज हमारा आकलन है। 

4 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
यह आकलन अगले साल न्यूजीलैंड दौरे को ध्यान में रखकर लगाया जा रहा है। क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम का अहम हिस्सा होंगे। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर
अगर रोहित को आराम मिलता है तो विंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों के लिए कप्तान विराट कोहली के लिए मयंक अग्रवाल एक शानदार विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें