समंदर के किनारे बैठकर लहरों का मजा लेना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन पत्थरों के बीच मछली की शक्ल में आपका सामना मौत से भी हो सकता है। दुनिया में कई सारे जहरीले जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे भी जीव-जंतु होते हैं जो इतने ज्यादा जहरीले होते हैं की वह आपकी जान भी ले सकते हैं। इसी तरह के जहरीले जीव में शुमार यह मछली है। स्टोन फिश नामक यह मछली ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुंद्र मे पाई जाती है।