फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चोट से उबरने वाले मैथ्यूज ने लिया अविश्वसनीय कैच, हर किसी के मुंह से निकला 'वाह'!

Fri, 25 Aug 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने गुरुवार को दूसरे वन-डे में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन का अविश्वसनीय कैच लपका। मैथ्यूज का कैच देखकर हर किसी के मुंह से 'वाह' जरुर निकला होगा। मैथ्यूज ने जैसा कैच लिया, उसने साल 2009 के वर्ल्ड टी20 में उनके द्वारा लिए कैच की याद ताजा कर दी।
विज्ञापन


श्रीलंका द्वारा मिले 237 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 109 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई थी। पारी के 17वें ओवर में शिखर धवन 49 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। तब सिरिवर्दना गेंदबाजी करने आए। सिरिवर्दना की गेंद पर धवन ने स्वीप शॉट खेला, हालांकि वो गेंद को अच्छे से टाइम नहीं कर सके और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर हवा में उछल गयी।

ये भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह ने अश्विन को पीछे छोड़ा, दिग्गज गेंदबाजों की बराबरी पर पहुंचे

मैथ्यूज ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में आगे की तरफ दौड़ लगाईं। मगर तभी गेंद गिरने वाली थी। मैथ्यूज ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए सही समय पर डाइव लगाईं और बेहतरीन कैच लपका। मैथ्यूज पूरी तरह हवा में झूल चुके थे, लेकिन उन्होंने गेंद को जमीन पर गिरने नहीं दिया और लाजवाब कैच लपका। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि हाल ही में चोट से उबरे मैथ्यूज इस तरह का अविश्वसनीय कैच भी लपक सकते हैं। मैथ्यूज के शानदार प्रयास के कारण धवन अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए। धवन ने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
विज्ञापन


देखिए वीडियो किस प्रकार मैथ्यूज ने लिया अद्भुत कैच:
pic.twitter.com/B9pdbTD5K8— cricket (@84107010ghwj) August 24, 2017


श्रीलंका ने यहां से टीम इंडिया के जल्दी-जल्दी 6 विकेट और गिराए, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार ने मेजबान टीम के हौसलों पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया को सीरीज में 2-0 की बढ़त दिलाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें