फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्यूज बने श्रीलंकाई टी-20 टीम के कप्तान

Wed, 24 Oct 2012 10:56 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को अगले एक वर्ष के लिए श्रीलंका की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा उपकप्तान होंगे। वह महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में घरेलू जमीन पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


25 वर्षीय मैथ्यूज खेल के तीनो प्रारूपों में उपकप्तान थे। श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशांता डी मेल ने कहा, ‘हमने अगले एक वर्ष के लिए मैथ्यूज को टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी है। एक साल बाद हम उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।’ मैथ्यूज की कप्तानी की पहली परीक्षा 30 अक्तूबर को पल्लेकेल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें