फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान राशिद के ऑलराउंड प्रदर्शन से अफगानिस्तान मजबूत स्थिति में, बांग्लादेश की टीम लड़खड़ाई

Sat, 07 Sep 2019 12:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन

स्पिनर और कप्तान राशिद खान के आलराउंड प्रदर्शन की वजह से अफगानिस्तान की टीम इकलौते टेस्ट में मजबूत स्तिथि में पहुंच गई है। बल्ले के बाद गेंद से शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक बांग्लादेश के आठ विकेट झटक लिए।

विज्ञापन


राशिद ने दूसरे दिन सुबह 61 गेंद में 51 रन की पारी खेली जिससे अफगानिस्तान ने पहली पारी में 342 रन बनाए और फिर उन्होंने 47 रन देकर बांग्लादेश के चार विकेट भी चटकाए। बांग्लादेश की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 194 रन बनाकर जूझ रही थी।

बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ही अर्धशतकीय पारी खेल सके, मोमिनुल ने 71 गेंद में 52 रन बनाए। जबकि मोसादेक हुसैन 44 रन बनाकर पुछल्ले बल्लेबाज ताइजुल इस्लाम 14 रन के साथ दूसरे छोर पर हैं। टीम अब भी पहली पारी में 148 रन से पिछड़ रही है और उसके केवल दो विकेट बचे हैं।
विज्ञापन


घरेलू टीम ने एक विकेट पहले ही ओवर में खो दिया जब तेज गेंदबाज यासिर अहमदजई ने पारी के पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमैन इस्लाम को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश की तरफ से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और छोटे-छोटे अंतराल पर उनके विकेट गिरते चले गए। राशिद की धारदार गेंदबाजी के आगे बंगलादेशी टीम लड़खड़ा गई।

राशिद ने इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाते हुए 61 गेंद में तेजी से 51 रन की पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाने में सफल रहे।

राशिद से पहले पूर्व कप्तान असगर अफगान अपने पहले दिन के 88 रन के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सके और स्पिनर ताईजुल इस्लाम को विकेट दे बैठे जिन्होंने 116 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें