फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes 2019: स्टीव स्मिथ की एक और अर्धशतकीय पारी, चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

Sun, 08 Sep 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम शनिवार को एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 301 रन पर आउट हो गई मगर फॉलोऑन बचाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 196 रन की बढ़त मिली। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन दूसरी पारी में 6 विकेट पर 186 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी खेली और तेजी से 82 रन बनाने के साथ ही मैथ्यू वेड के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 383 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में ही बिना खाता खोले दो अहम विकेट गंवा दिए। पारी की पहले ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर ही पैट कमिंस ने रोरी बर्न्स और जो रूट का विकेट गिरा दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड दो विकेट पर 18 रन बना चुकी थी और लक्ष्य से 365 रन पीछे थी। इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय (8) और जो डेनली (10) पर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड (4/57), मिचेल स्टार्क (3/80) और पैट कमिंस (3/60) के प्रदर्शन ने इंग्लैंड को जल्द समेट दिया। इंग्लैंड की टीम पांच विकेट पर 200 रन से आगे खेलने उतरी थी। स्टार्क ने अपने चयन को सार्थक करते हुए जॉनी बेयरस्टो (17) और पिछले टेस्ट के हीरो बेन स्टोक्स (26) के विकेट लिए। जोफरा आर्चर एक रन ही बना सके। स्टुअर्ट ब्रॉड (05) को स्टार्क ने बोल्ड कर दिया। लीच और बटलर ने अंतिम विकेट के लिए 18 रन जोड़े। बटलर 41 रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए लेकिन उनकी पारी से टीम फॉलोऑन टालने में सफल रही।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें