न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्ला थमाया। दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका स्कोरबोर्ड पक 9 विकेट पर 275 रन टांग चुकी है।
पूरे दिन के खेल में 90 ओवर का खेल नहीं हो पाया, श्रीलंकाई पारी के दौरान 87 ओवर ही फेंके जा सके। निरोशन डिकवेला 73 रन बनाकर अविजित लौटे। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 9 रन पर उसके तीन विकेट गिर गए।
यहां से श्रीलंकाई टीम ने जबरदस्त वापसी की। करुणारत्ने (79) और एंजेलो मैथ्यूज (83) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी निभाई और टीम को एक बड़े संकट से बाहर निकाला।
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद निरोशन डिकवेला ने बागडोर संभाला। उनके अर्धशतक से ही श्रीलंका 250 रन का स्कोर पार कर पाया। दिन का खेल समाप्त होने तक डिकवेला 73 रन बनाकर अविजित लौटे और पहली पारी में टीम का कुल स्कोर 9 विकेट पर 275 रन रहा।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। टिम साउदी 67 रन देकर 5 विकेट चटकाने में कामयाब रहे तो वैगनर को भी 2 विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट की झोली में एक विकेट आया। एक सफलता मिली।