सनराइजर्स हैदराबाद से हार का बदला चुकाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के सामने बृहस्पतिवार को अपने घरेलू मैदान में आईपीएल की गत विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स की ‘गंभीर’ चुनौती होगी।
कोलकाता की टीम अच्छी शुरुआत के बाद राजस्थान के खिलाफ पिछला मुकाबला गंवा चुकी है लिहाजा कप्तान गौतम गंभीर स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित बंगलोर के खिलाफ कमर कसकर ही उतरेंगे।
केकेआर ने टूर्नामेंट में अभी तक दो मैच खेले हैं जिसमें से एक जीता है और इस समय वह दो अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि आरसीबी तीन में से दो मैच जीतकर चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।