फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्नर के विजयी रथ को रोकने पर होगी कोलकाता की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान टीम कोलकाता नाइटराइडर्स सोमवार को जब अपने घरेलू मैदान पर सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो उसका इरादा उसके कप्तान डेविड वार्नर के बल्ले पर लगाम लगाने का होगा। हैदराबाद के ओपनर वार्नर अभी तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक 378 रन बना चुके हैं और प्रचंड फॉर्म में हैं।
विज्ञापन


वार्नर की चुनौती से बचने के लिए केकेआर दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को टीम में शामिल कर सकता है जिन्हें इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के खिलाफ अच्छी सफलता मिली है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वार्नर को छह बार और आईपीएल में दो बार आउट किया है।

सनराइजर्स ने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है जिसमें केकेआर के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में जीत भी शामिल है। टीम पांचवें स्थान पर है जबकि उसने केकेआर से एक मैच कम खेला है जो चौथे स्थान पर है। केकेआर का सफर अब तक मिश्रित सफलता वाला रहा है। टीम को अपने प्रमुख गेंदबाज सुनील नारायन के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठने से भी झटका लगा है जो टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत की पटरी पर लौटने को बेताब चेन्नई

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स सोमवार को जब रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर का सामना करने के लिए उतरेगी तो उसकी निगाहें फिर से जीत की राह पर लौटकर शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी जबकि विराट कोहली की टीम जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

चेन्नई ने नौ मैचों में से छह में जीत दर्ज की है और वह 12 अंक लेकर अब भी तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है हालांकि टीम को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 22 रन से हार मिली थी। इससे पहले उसे कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी हराया था।

दूसरी तरफ बंगलोर दस मैचों में पांच जीत से तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसने शनिवार को बारिश से प्रभावित मैच में केकेआर को हराया था। कोहली की अगुवाई वाली टीम चेन्नई के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और स्वयं कोहली जैसे बिग हिटर के कारण आरसीबी के पास एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीत दर्ज करने का मौका होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें