चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से हारने के बाद पाकिस्तान ने वापसी करते हुए बाबर आजम और हैरिस सोहेल के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को शिकस्त दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी का न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट झटकने वाला प्रदर्शन भी काफी सकारात्मक रहा जिससे मोहम्मद आमिर की अगुआई वाले गेंदबाजी आक्रमण को पैनापन मिला। वहीं मौके चूकने वाली बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन से घरेलू प्रशंसकों को खुशी का मौका देना चाहेगी जैसा उन्होंने 1999 चरण में किया था।
- 311 रन से अगर 350 का स्कोर बनाता है तो
- 316 रन से अगर 400 का स्कोर बनाता है तो
- 321 रन से अगर स्कोर 450 का बनता है
- अगर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की तो पाकिस्तान सेमीफाइनल होड़ से बाहर
- पाकिस्तान का मौजूदा रनरेट -0.792 है जबकि न्यूजीलैंड का +0.175
अगर पाकिस्तान नामुमकिन से दिख रहे मिशन को हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच जाए। भारत की टीम श्रीलंका को हराकर 15 अंक हासिल कर ले और ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद 14 अंक पर ही रह जाए। ऐसे में भारत ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा और उसका चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से मुकाबला होगा।