भारत के पास रिजर्व खिलाड़ियों में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल हैं लेकिन रोहित और लोकेश राहुल की शानदार फार्म को देखते हुए उनके खेलने की संभावना कम ही है। मनीष पांडे मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं जो छठे नंबर पर केदार जाधव की ही जगह ले सकते हैं। जाधव ने हालांकि चेन्नई में 33 गेंद में 40 रन बनाए। विशेषज्ञ पांचवें गेंदबाज के रूप में विकल्प तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर या लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। इनमें से एक को चुनने पर दोनों ऑलराउंडरों दुबे या रविंद्र जडेजा में से एक को बाहर किया जा सकता है। दुबे पिछले मैच में आठवें नंबर पर उतरे थे। उनकी जगह शार्दुल को मौका दिया जा सकता है। जडेजा बतौर स्पिनर बल्लेबाजी के अनुकूल पर ज्यादा कामयाब नहीं रहे हैं ऐसे में चहल ज्यादा सटीक हो सकते हैं।
वेस्टइंडीज की उम्मीदें हेतमायर पर टिकी होंगी। भारतीय टीम के लिए उनका विकेट जल्द लेना महत्वपूर्ण होगा। कैरेबियाई तेज गेंदबाजों शेल्डन कोट्रॅल और अलजारी जोसेफ ने अच्छा प्रदर्शन किया। कीमो पाल समेत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने स्लोअर गेंदों के साथ विविधता भरा प्रदर्शन किया। हालांकि विशाखापट्टनम की पिच पर मेहमान टीम की पेस तिकड़ी के लिए नई तरह की चुनौती होगी।
भारतीय टीम पर लगातार दो वनडे सीरीज और लगातार पांच वनडे मैच हारने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से सीरीज गंवाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बाद अगले तीनों मैचों में हार मिली थी। विशाखापट्टनम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पिछले साल खेला गया मैच टाई रहा था।
आंकड़ें
- 06 : वनडे जो पिछले यहां खेले गए हैं उसमें पांच मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है
- 275 : का औसत स्कोर रहा है विशाखापट्टनम में पिछले नौ वर्षों में
- 139 : की औसत रही है विराट की इस मैदान में। उन्होंने कुल 556 रन किए हैं जिसमें तीन शतक शामिल हैं
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋ षभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।
वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोट्रॅल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरान हेतमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पाल और हेडन वाल्श जूनियर