फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: बंगलूरू में तीसरा टी-20 मैच आज, सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी विराट ब्रिगेड

Sun, 22 Sep 2019 06:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम रविवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन व कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनाई। टेस्ट शृंखला से पहले टीम का ध्यान फिर वैसा ही शानदार प्रदर्शन करने पर है। 

विज्ञापन


मोहाली में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के पास कोहली की बल्लेबाजी का भी कोई जवाब नहीं था और अब यह अंतिम मैच ऐसे मैदान पर हो रहा है जिससे भारतीय कप्तान भली भांति वाकिफ हैं और वह यहां एक और बेहतरीन पारी खेलना चाहेंगे। कोहली से पहले उप-कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन को कैगिसो रबाडा की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा। रोहित मोहाली में शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके तो वह इस मौके को हाथ से निकलने नहीं देना चाहेंगे।

पंत की फॉर्म चिंता का सबब 

ऋषभ पंत - फोटो : social media
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत भी अपने आलोचकों को चुप करना चाहेंगे जिनकी खराब फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंता का सबब बनी है।  मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पंत नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत के बल्ले से 69 रन आए थे, तो वहीं तीन मैचों की वन-डे सीरीज में भी वह सिर्फ 20 रन ही बना पाए। हालांकि मध्यक्रम में भारत के पास प्रतिभाशाली श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। 

क्विंटन पर मेहमान टीम का दारोमदार  

क्विंटन डी कॉक - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के नए कप्तान क्विंटन डि कॉक को फिर से बल्ले से जिम्मेदारी उठानी होगी और वे डेविड मिलर और रीजा हेंड्रिक्स से सहयोग की उम्मीद लगाए होंगे। मिलर अगर फॉर्म में लौट आते हैं तो टीम बड़ा स्कोर बनाने और बड़ा लक्ष्य का सामना करने में भी कामयाब हो सकती है। मेहमान टीम में काफी नए खिलाड़ी मौजूद हैं जो पिछले मैच में घरेलू टीम के खिलाड़ियों को रोकने में असमर्थ रहे। टीम की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबरी पर करने की रहेगी। 

दीपक और सैनी अच्छी लय में 

दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम प्रबंधन हालांकि इस बात से संतुष्ट है कि तेज गेंदबाज जैसे दीपक चाहर और नवदीप सैनी ने नियमित जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया। इन्हें भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्षों का अनुभव नहीं हो लेकिन वाशिंगटन सुंदर, चाहर और सैनी ने दिखा दिया कि वे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी। 
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डि कॉक (कप्तान), रासी वान डर दुसेन (उप-कप्तान), टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, ब्योर्न फोर्टुइन, बेयुरान हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नार्ट्जे, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मट्स। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें