फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के साथ आज कड़ा मुकाबला

Sat, 29 Jun 2019 07:11 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कुल मैच: 10
  • ऑस्ट्रेलिया जीत: 07
  • न्यूजीलैंड जीत: 03
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सही समय पर फॉर्म में आने वाली विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी चिर-प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी लय को जारी रखना चाहेगी। पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश पा चुकी आरोन फिंच की कप्तानी वाली टीम ने भारत के खिलाफ मुकाबले में हार को छोड़कर अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपनी पहली हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड टीम का मनोबल भी कुछ कमजोर पड़ा होगा। केन विलियमसन की ब्लैक कैप टीम ने अभी तक सात मैचों में अपने टीम में बदलाव नहीं किया। उसके 11 अंक हो चुके हैं और चार शीर्ष टीमों में जगह बनाने के लिए उसे दो मैचों में एक जीत की जरूरत है।

ऑस्ट्रेलिया के बाद उसका तीन जुलाई को इंग्लैंड के साथ मैच होना है। पिछली बार दोनों टीमें विश्व कप के फाइनल में भिड़ी थीं और उसकी यादें अभी तक खिलाड़ियों के दिलोदिमाग में ताजा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें