फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Match Fixing: ब्रिटेन के क्लब क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग प्रयास में साढ़े 17 साल का प्रतिबंध, जानें पूरा मामला

Fri, 16 Feb 2024 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ‘इंटीग्रिटी’ महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, ‘रिजवान जावेद पर पेशेवर क्रिकेटरों को भ्रष्टाचार में शामिल करने के लगातार और गंभीर प्रयासों के लिए लंबा प्रतिबंध लगाया गया।’
विज्ञापन
मैच फिक्सिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के क्लब क्रिकेटर रिजवान जावेद को 2021 में अबुधाबी टी 10 लीग के दौरान मैच फिक्स करने के कई प्रयासों के कारण बृहस्पतिवार को साढ़े 17 साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ‘इंटीग्रिटी’ महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, ‘रिजवान जावेद पर पेशेवर क्रिकेटरों को भ्रष्टाचार में शामिल करने के लगातार और गंभीर प्रयासों के लिए लंबा प्रतिबंध लगाया गया।’

इसमें कहा गया, ‘इस प्रतिबंध से किसी भी स्तर पर क्रिकेट को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे उन अन्य भ्रष्टचार करने वालों को एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि क्रिकेट को भ्रष्ट करने के किसी भी प्रयास से कड़ाई से निपटा जाएगा। ’
विज्ञापन


एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा स्वीकृत अबुधाबी टी 10 लीग 2017 में शुरू की गई थी। रिजवान उन आठ खिलाड़ियों और अधिकारियों में से एक हैं जिन्हें आईसीसी ने पिछले साल सितंबर में ईसीबी की तरफ से आरोपित किया था। बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन भी इन आरोपित में शामिल थे और इस समय दो साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें