टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया से इन दिनों नाराज चल रहे हैं। दरअसल, वो सोशल मीडिया पर बने फेक आईडी को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी सारा और बेटे अर्जुन के नाम पर ट्विटर पर बने फर्जी अंकाउट को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।
उन्होंने कहा है कि वे दोनों ट्विटर पर हैं ही नहीं, फिर भी उसके नाम से कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं। और इसी कारण सचिन ने ट्विटर से अपील भी की है कि इन दोनों से जुड़े सभी फर्जी अकाउंट को तत्काल हटाया जाए।
पढ़ेंः- हमें लड़कियों को गलती करने की आजादी देनी चाहिए: सचिन तेंदुलकर
बता दें कि सचिन ने लगातार एक के बाद एक ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैं लगातार इस बात को दोहराता रहता हूं कि मेरे बच्चे ट्विटर पर नहीं हैं। मैं ट्विटर से अपील करता हूं कि वो इस तरह के सारे अकाउंट को जल्द से जल्द बंद करें।'
I reiterate the fact that my children Arjun & Sara are not on twitter. We request @Twitter to remove all such accounts at the earliest (1/2) pic.twitter.com/lbcdU546aS
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 16, 2017
वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में सचिन ने लिखा, 'दूसरों के नाम से अकाउंट चलाकर कुछ भी लिखना गलतफहमी पैदा करता है, जिससे हमें परेशानी होती है। ट्विटर से मेरी गुजारिश है कि वो जल्द से जल्द इस मामले में एक्शन लें।'
Impersonation wreaks havoc, creates misunderstanding & traumatises us. I appeal to the platforms to take corrective measures immediately 2/2
— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 16, 2017